बल्लभगढ़ की घटना का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, हरियाणा सीएम ने कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, आरोपी दो दिन की पुलिस हिरासत में

बल्लभगढ़ की घटना का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, हरियाणा सीएम ने कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, आरोपी दो दिन की पुलिस हिरासत में
हरियाणा में मर्डर करने वाले दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
वही मर्डर पर सियासत शुरू हों गई है.. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि क्या बेटियां इसी प्रकार से असुरक्षित रहेंगी खट्टर साहब। हरियाणा में 2 सालों में 45% महिला अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और जजपा-भाजपा सरकार को। क्या बेटियां बी.कॉम का पेपर देकर अब अपने घर भी नहीं जा सकतीं। खट्टर साहब जागिए…
वही इस मामले पर हरियाणा महिला आयोग कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि बल्लभगढ़ में जो घटना घटी वो अति निंदनीय है। हमारे प्रदेश की बच्ची को हम नहीं बचा पाए। मन में बच्ची और उसके परिजनों के प्रति असीम संवेदना है। हमने CP फरीदाबाद को पत्र लिख पूरे मामले की जानकारी ली है। विस्तृत रिपोर्ट अगले 48 घंटों में मिलेगी..
.jpeg)



