सभी खबरें

बॉलीवुड दुनिया : क्या अक्षय की बायोपिक में होंगे नीरज चोपड़ा ?

 मुंबई : भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में 7 अगस्त को ‘गोल्ड मेडल’ अपने नाम किया और गोल्ड मेडल आने के बाद से ही देश भर में धूम मची हुई है |नीरज जैवलिन थ्रो  में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बन चुके हैं। ये जीत सिर्फ नीरज चोपड़ा की ही नहीं बल्कि पुरे हिंदुस्तान की हुई है। ऐसे में अब बॉलीवुड के गलियारों में नीरज चोपड़ा की बायोपिक को लेकर भी शोर हो रहा है। वहीं अब सोशल मीडिया पर खबर आ रही थी कि नीरज की बायोपिक अक्षय कुमार करेंगे। 

बता दें की अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, और दूसरी तरफ गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की फोटो की तरह अपनी एक तस्वीर के मीम को लेकर भी खूब छाए हुए हैं।दरअसल नीरज की जेवलिन थ्रो वाली फोटो के साथ अक्षय कुमार की एक तस्वीर वायरल है, जो फिल्म 'सौगंध' की है। सोशल मीडिया पर वायरल इस मीम में अक्षय कुमार के हाथ में डंडा नजर आ रहा है। 

हाल ही में अक्षय से वायरल हुई फोटो पर अपना रिएक्शन दिया । उन्होंने कहा, ‘मैंने वो मीम देखा जिसमें मैंने एक लकड़ी को पकड़ा हुआ है और वो सीन मेरी पहली फिल्म सौगंध का है। लोग उस फोटो को वायरल करते हुए कह रहे हैं कि मैंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। मुझे वो काफी फनी लगा।हालांकि एक्टर का कहना है कि वह चाहते हैं कि अगर उनकी बायोपिक बने तो नीरज उनका किरदार निभा सकते हैं। एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा है कि ‘मैं तो ये कहूंगा कि नीरज चोपड़ा बहुत ही अच्छे लड़के हैं। अगर मेरी बायोपिक बनेगी तो नीरज मेरा किरदार कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button