सभी खबरें

 10वीं व 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए खुल सकेंगे होस्टल व बोर्डिंग स्कूल, शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी….

 10वीं व 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए खुल सकेंगे होस्टल व बोर्डिंग स्कूल, शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी….

भोपाल/राजेश्वरी शर्मा:    11 माह से बंद बोर्डिंग स्कूल और हॉस्टल वापस खुलने जा रहे है। राज्य सरकार ने आवासीय विद्यालय और हॉस्टल खोलने की अनुमति दे दी है। अब पहले की तरह स्टूडेंटस हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई जारी रख पाएंगे। हॉस्टल में सिर्फ कक्षा 12वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं को प्रवेश की अनुमति है। यह स्टूडेंट हॉस्टल में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को देर शाम आदेश जारी किए गए।

आपको बता दें कि सरकार ने प्राइमरी और मिडिल स्कूल खोलने की अनुमति पर अब तक कोई विचार-विमर्श नहीं किया है। 
छात्र-छात्राओं की रुकी हुई पढ़ाई फिर से पटरी पर आने की उम्मीद है। 10वीं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए यह अहम फैसला शिक्षा विभाग ने किया है। 
विभाग ने यह साफ कहा है कि स्टूडेंट के स्वास्थ्य की पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। साथ ही शिक्षकों और छात्र छात्राओं को गृह विभाग द्वारा जारी एसओपी का पालन करना होगा।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक बोर्डिंग स्कूल और हॉस्टल में आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश की अनुमति उनके माता-पिता या पेरेंट्स की लिखित सहमति के बाद ही दी जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया कि बोर्डिंग द्वारा स्टूडेंट को ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। 
एसओपी के अनुसार जहां तक संभव हो सके कम से कम 6 फीट की सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा, और अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करना होगा। साथ ही मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग भी अनिवार्य होगा। 

छात्रों को गाइडलाइन के अनुसार चल कर अपने आप को सुरक्षित रखना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button