दो समुदायों में खूनी संघर्ष, चली गोलियां, दो की मौत-40 घायल, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील

रायसेन/प्रियंक केशरवानीः- जिले के सिलबानी के चंदपुरा खमरिया ग्राम में देर रात दो समुदायों में खूनी संघर्ष हो गया, दोनो पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलियां दागनी शुरी करदी। इस विवाद में दो लोगों की गोली लगने से मौत हो गई तो वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सिलवानी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है। लेकिन नियंत्रण में है।
जानकारी के मुताबिक मामूली बात को लेकर आदिवासी एवं मुस्लिम समुदाय में विवाद शुरू हुआ था लेकिन देखते ही देखते यह विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप अपना लिया। आक्रोशित लोगों ने मकानों और वाहनों में आग लगा दी, दोनो पक्षों में गोलियां चलना शुरू हो गई, इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद पूरे गांव को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। और मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है।




