ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव बोले- जहां दिग्विजय सिंह प्रचार करेगे, वहां कांग्रेस को हराने उनका भूत पहुंचेगा

सागर। मध्यप्रदेश में चुनाव का समय नजदीक है। दोनों की प्रमुख दलों में बयानबाजियों का दौर तेज हो चला है। वही, केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में बीजेपी द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जहां जनता के बीच केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत कर रहे हैं। इसी सिलसिले में भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव सागर जिले के दौरे पर हैं। राव ने देवरी में दिग्विजय सिंह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

सागर जिले में भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह जहां-जहां काग्रेस का प्रचार करने जाएंगे, वहां-वहां इनके पीछे काग्रेस को हराने उनका भूत पहुंच जाएगा।

बता दे कि सागर जिले के देवरी विधानसभा में लोकसभा स्तरीय प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्या वक्ता प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एवं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की छवि पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी संबोधित किया।

इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव ने केन्द्र सरकार की नौ साल की उपलब्धियां बताते-बताते दिग्विजय पर निशाना साध लिया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जहां-जहां काग्रेस का प्रचार करने जाएंगे, वहां-वहां इनके पीछे काग्रेस को हराने उनका भूत पहुंच जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button