ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

छिंदवाड़ा के पार्षद उपचुनाव में भाजपा की शानदार जीत, कमलनाथ को मिला बड़ा झटका

vछिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों की 13 सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। तो अब वही, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को अपने गढ़ छिंदवाड़ा में बड़ा झटका लगा है। भाजपा को सात सीटों पर जीत मिली है। छह सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। जहां कमलनाथ की अपील भी कांग्रेस उम्मीदवार को जीत नहीं दिला सकी है।

हालांकि, कमलनाथ की अपील भी छिंदवाड़ा नगर निगम के पार्षद उपचुनाव में भाजपा को जीतने से नहीं रोक सकी। यहां वार्ड क्रमांक 42 में भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस के राजू स्वामी को 436 वोट से हराया है। वैसे यह सीट भाजपा की परंपरागत सीट रही है, लेकिन कमलनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए विशेष अपील की थी। इसके बाद भी भाजपा का जीतना कमलनाथ के लिए अब चिंता का विषय है।

सागर की बिलहरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक एक में भाजपा के कमलेश गौर ने कांग्रेस के हरनाम सिंह को हराया। इसी तरह मुरैना की जौरा नगर पालिका में वार्ड क्रमांक 18 में भाजपा के बीरबल जाटव ने कांग्रेस के मुन्नालाल को, सतना की कोटर नगर पालिका में वार्ड क्रमांक 11 में भाजपा की दीपा ने कांग्रेस की इंद्रकली को, सागर की बांदरी नगर पालिका में वार्ड क्रमांक 10 में भाजपा के पुष्पेंद्र यादव ने कांग्रेस के राजभान यादव, सतना में वार्ड क्रमांक 43 में कांग्रेस के सौरव मलिक ने भाजपा के राजेंद्र को, शहडोल के बुढार में वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा की रश्मी सिंह ने कांग्रेस की एकता सिंह को, धार के सरदारपुर में वार्ड क्रमांक सात में कांग्रेस के अमरसिंह ने भाजपा के विजय को, मंदसौर में वार्ड क्रमांक 27 में कांग्रेस की तबस्सुम बी ने भाजपा के इमरान को, देवास के सतवास में वार्ड क्रमांक पांच में कांग्रेस के अरविंद यादव ने भाजपा के राजेंद्र गुर्जर को, बुरहानपुर के शाहपुर में वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस की दिपाली महाजन ने भाजपा की कविता को और नीमच के रतनगढ़ में वार्ड क्रमांक 13 में भाजपा के मुकेश कुमार ने कांग्रेस के सत्यनारायण को हराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button