आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठाक, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज भी होंगे शामिल

प्रणय शर्मा, भोपाल। आज दिल्ली में बीजेपी की बड़ी बैठक होने जा रही है। जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव के पहले होने वाली इस बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम हिस्सा लेंगे। इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। आज शाम 6.45 पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और रात 8 बजे दिल्ली पहुंच स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वही, आज मंत्रालय में सुबह 10 बजे शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक हुई जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। साथ ही सहकारिता विभाग के सहकारिता नीति 2023 का प्रस्ताव पेश भी हुआ।

सीएम शिवराज सिंह आज दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। जहां वे बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष समेत सभी राज्यों के प्रभारी शामिल होंगे। जिसमें आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी। सीएम शिवराज कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी करेंगे। पीएम मोदी से भी सीएम शिवराज मुलाकात कर सकते है।

बीते दिनों हुई थी कांग्रेस की बैठक

इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर एमपी में दो दिग्गज पार्टियां ऐड़ी चोटी का जोर लगाने में लगी हैं। बीते दिनों दिल्ली में भी कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई थी। जिसमें पीसीसी चीफ कमलनाथ सहित कई बड़े नेता शामिल हुए थे। जिसके बाद एमपी में कांग्रेस के कनार्टक फॉमूर्ला लागू करने की भी बात कही जाने लगी है। इस बैठक में राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि उनकी पार्टी का जो एनालिसिस है उसके अनुसार मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 150 से ज्यादा सीटें मिलेगी।

Exit mobile version