14 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

बीजेपी जनता के जनादेश से नहीं, चालाकियों और बेईमानी से चुनाव जीती हैः शिवपाल सिंह, प्रसपा

बीजेपी जनता के जनादेश से नहीं, चालाकियों और बेईमानी से चुनाव जीती हैः शिवपाल सिंह, प्रसपा

उत्तरप्रदेश/प्रियंक केशरवानीः- पांच राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद विपक्षी पार्टियों का आरोप लगाना शुरू हो गया है तो वहीं उत्तरप्रदेश के प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया है, शिवपाल ने कहा कि हम बीजेपी की बईमानी से चुनाव हार गए हैं। वहीं सपा संगठन पर भी सवाल खड़े करते हुए शिवपाल ने कहा कि सपा का संगठन इस चुनाव में काम नहीं कर पाया अगर 5 साल पहले बूथ कमेटी बना दी गई होती और समय से टिकट बांट दिए होते तो बीजेपी 100 पर और हम 300 पर होते।

शिवपाल ने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी जनता के जनादेश से नहीं चालाकियों और बईमानी से चुनाव जीती है। प्रत्येक बूथ पर अंतिम सूची में घपलेबाजी हुई है, ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मीयों के फार्म एसएसपी खुद मंगवाकर वोट डलवाए हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।