31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

जो दो जून की रोटी को मोहताज, उसके नाम से बीजेपी ने जला ली 1.76 लाख की बिजली – शिवपुरी

दयनीय स्थिति में जी रहीं हैं जीवन

जो दो जून की रोटी को मोहताज,उसके नाम से बीजेपी ने जला ली 1.76 लाख की बिजली

 

  • आदिवासी महिला के मीटर से जल रही बीजेपी की बत्ती- शिवपुरी
  • जला डाली 1.76 लाख की बिजली

मामला शिवपुरी जिले का है जहां एक आदिवासी महिला के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने 1.76 लाख की बिजली का उपभोग न केवल कर लिया बल्कि वर्तमान में भी कर रहे हैं।

कोठी नं.1 का मामला

  • दरअसल 2005 में आदिवासी जूली जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं,तब उनको कोठी नं.1 एलॉट की गई थी।उसी में लगे मीटर का पंजीयन जूली के नाम पर था।

 

नेता आते जाते रहे पर मीटर जूली के नाम ही रहा

  • गौरतलब है कि जूली के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन आए लेकिन मीटर जूली के नाम ही दर्ज रहा।

 कोठी भाजपा के कार्यालय में तब्दील लेकिन मीटर जूली का

  • जब यह कोठी भाजपा कार्यालय में तब्दील हो गई लेकिन बिजली की खपत व स्वामित्व जूली के नाम ही दर्ज रहा।

सरकार में होते हुए भी कोठी नहीं खाली करा पा रही कांग्रेस

राजनीतिक मोहरा भर थीं जूली

  • दरअसल जूली को उस राजनीति का शिकार बनाया गया। असल खेल पूर्व कांग्रेसी और वर्तमान भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी खेलते रहे।

दयनीय स्थिति में जी रहीं हैं जीवन

  • वर्तमान में जूली की स्थिति बेहद दयनीय है ।बेहद तंगहाली में जीवन यापन कर रही हैं।

मजदूरी कर जी रहीं जूली कैसे अदा करेंगी यह रकम

  • लाचारी और पेट पालने के लिए जो रोज दिहाड़ी मजदूरी कर रहा हो वह इतनी भारी भरकम रकम कैसे अदा करेगा।
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।