बीजेपी के दिग्गजों का मप्र में दौरा, इन जिलों का करेंगे दौरा

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सुबह 10.05 बजे बैतूल जिले के आमला पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11.05 बजे भैंसदेही विधानसभा के डामजीपुरा, दोपहर 12.45 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर और दोपहर 3.40 बजे उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
शाम 5.15 बजे सिवनी जिले की केवलारी विधानसभा के पलारी, शाम 6.45 बजे बरघाट विधानसभा के मोहगांव सड़क में फिर रात 8.30 बजे छिंदवाडा जिले के मेघा सिवनी और अंत में 9.30 बजे पांढुर्णा जिले के सौंसर विधानसभा के मोहखेड में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन
केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल 11 नवंबर को दोपहर 3 बजे राजगढ जिले की ब्यावरा विधानसभा के सुठालिया, शाम 4.30 बजे राजगढ़ के ग्राम भुमरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे।
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा दोपहर 1 बजे नर्मदापुरम जिले के नर्मदापुरम, दोपहर 2.45 बजे सिवनी मालवा के डोलरिया एवं शाम 5 बजे भोपाल जिले के हुजूर विधानसभा के नीलबड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।