31 अक्टूबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

आग तो कांग्रेस लगाती है, विजयवर्गीय तो भाजपा की दमकल है – संबित पात्रा

आग तो कांग्रेस लगाती है, विजयवर्गीय तो भाजपा की दमकल है - संबित पात्रा

सागर से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शुक्रवार को बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक विवादित बयान दिया। उन्होंने इंदौर शहर में आग लगा देने की बात कहीं। विजयवर्गीय का ये बयान इंदौर में भूमाफियाओं के खिलाफ हो रही कार्रवाई को लेकर था। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत तेज़ी के साथ गरमा गई।

कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बीजेपी और कैलाश विजयवर्गीय पर हमलावर हो गई। चारोतरफ से विजयवर्गीय पर हमले होने शुरू हो गए। इसी बीच अब विजयवर्गीय के बचाव में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा उतर आए हैं।

बता दे कि आज भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा सागर पहुंचे थे। जहां उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने इस मामले का ज़िक्र किया। और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

संबित पात्रा ने कहा कि आग लगाने का काम तो कांग्रेस कर रही है। पेट्रोल व माचिस कांग्रेस की जेब में रहती है। आग लगाना तो आसान है, लेकिन बुझाना कठिन होता हैं। संबित पात्रा ने आगे कहा कि विजयवर्गीय तो भाजपा की दमकल हैं। विजयवर्गीय तो आग बुझाने वाले नेताओं में आते हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।