सभी खबरें

Bhopal : भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष VD Sharma  ने पदभार ग्रहण करते हीं कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं 

  • भाजपा Team spirit  से काम करती है और हमारा संगठन एक मजबूत संगठन है
  • बाबूलाल गौर की पुत्रवधु और गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर पुरे रोडशो के दौरान उनके साथ रही

Bhopal Desk, Gautam :- प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पदभार ग्रहण करते ही विपक्षियों पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्थिति और हालात ठीक उसी टाइप के हो गए हैं जैसा की दिग्विजय सिंह के शासनकाल में था। सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात यह थी की बाबूलाल गौर की पुत्रवधु और गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर पुरे रोडशो के दौरान उनके साथ रही। यह बात गौर करने वाली इसलिए भी है क्योंकि बाबुलाल लाल गौर ने एक समय विष्णुदत्त शर्मा को पहचानने से भी इंकार कर दिया। हालांकि अब तो उनका देहांत हो गया परन्तु उनकी पुत्रवधु कभी नहीं चाहेँगी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और उनके बीच कोई अनबन रहे। 

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 
इससे पहले विष्णुदत्त शर्मा आज शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर से हबीबगंज आये। यहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। स्वागत के लिए स्टेशन पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। स्टेशन से भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर का सफर शर्मा के स्वागत जुलूस ने करीब एक घंटे में पूरा किया। भाजपा कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नए भाजपा अध्यक्ष का स्वागत किया। यहाँ भीड़ इतनी बढ़ गयी थी की लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

भाजपा के सामने नहीं है कोई चुनौती 
VD शर्मा ने कहा कि भाजपा के सामने प्रदेश में कोई चुनौती नहीं है। भाजपा Team spirit  से काम करती है और हमारा संगठन एक मजबूत संगठन है। भाजपा संगठन को प्रदेश में कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता विजियाराजे सिंधिया, अटल बिहारी वाजपेयी और कैलाश जोशी जैसे नेताओं ने खड़ा किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button