सभी खबरें
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दी कोरोना को मात, स्वस्थ होकर लौटे घर

नई दिल्ली – बीती 28 मई को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (National Spokesperson Sambit Patra) में कोरोना (Corona) के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्हें जांच के लिए गुरुग्राम (Gurugram) के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई हैं। मेदांता अस्पताल में अपना इलाज पूरा कराने के बाद अब संबित पात्रा अपने घर आ रहे हैं।

बता दे कि संबित पात्रा ने खुद ट्वीट (Tweet) करते हुए इसकी जानकारी दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा की – आप सभी के आशीर्वाद और प्रार्थना के बल से मैं स्वास्थ्य लाभ कर अपने घर लौटा हूं। संपूर्ण रूप से ठीक होने में और थोड़ा वक्त लगेगा। आप सभी को आपके आशीर्वाद के लिए मेरा दंडवत् प्रणाम🙏


.jpeg)
.jpeg)
