अचानक बदले साध्वी प्रज्ञा के तेवर, महात्मा गांधी की हुई मुरीद, बताई ये बात

भोपाल – हमेशा अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाली बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वो किसी विवादित बयान के चलते नहीं बल्कि अपने हृदय परिवर्तन को लेकर हैं। दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। लेकिन आज साध्वी प्रज्ञा अचानक महात्मा गांधी की मुरीद हो चली हैं।
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि हम गांधीजी की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जो विचारधारा गांधीजी की थी, वही विचारधारा बीजेपी की हैं। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि गांधीजी के सफाई अभियान और जनजागरूकता जैसे विषयों को लेकर बीजेपी आगे आई हैं।
बता दे कि बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश के सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर इसकी तैयारी और रूपरेखा तैयार करने को कहा हैं। अमित शाह की इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में कई सांसद शामिल हुए।