कौन हैं भाजपा के नए सेनापति बीडी शर्मा

भोपाल : भाजपा ने नए प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान कर दिया हैं। अबतक राकेश सिंह प्रदेश की कमान संभाल रहे थे। लेकिन अब भाजपा ने बीडी शर्मा को प्रदेश की जिम्मेदारी सौेपी हैं। बता दे कि बीडी शर्मा खजुराहो से भाजपा सांसद हैं। जिनको अब भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया हैं। जिसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की।आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू की थी राजनीति। एक बार फिर संघ ने भाजपा पर बनाया दबाव और बीडी शर्मा की हुई ताजपोशी। आइये जानते हैं की कौन हैं बीडी शर्मा
बीडी शर्मा का पूरा नाम विष्णु दत्त शर्मा है इनका जन्म 1 अक्टूबर 1970 को हुआ था। इनके पिता का नाम अमन सिंह शर्मा है। ग्वालियर कृषि विज्ञान कॉलेज से इन्होंने कृषि विज्ञान में एमएससी किया है। इनकी पत्नी का नाम डॉक्टर स्तुति बीडी शर्मा है। डॉक्टर स्तुति बीडी शर्मा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। 17 वीं लोकसभा चुनाव में इन्होंने खजुराहो संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और चुनाव जीता भी था। तब से लेकर आज तक यह भाजपा के सदस्य हैं। राजनीति में आने से पहले बीडी शर्मा कृषि करते थे। शरुआती दौर से ही ये राष्ट्रीय संघ सेवक से जुड़े थे और शायद यही कारण रहा कि भाजपा ने उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के खजुराहो संसदीय सीट से टिकट दिया। बता दे की इससे पहले वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जनरल सेक्रेटरी के तौर पर भी काम कर चुके हैं। आज जब राजनीति में नेताओं के खिलाफ अनगिनत
अपराधिक मामले दर्ज हैं ,वहीं बीडी शर्मा के नाम पर कोई अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। नेता और सम्पति दोनों एक दूसरे के पर्याय हैं। कहने का मतलब यह है की नेताओं के पास जमा धनराशि की कमी नहीं होती है।ऐसे में बात अगर बीडी शर्मा की जाए तो इनके पास कुल 1 करोड़ 10 लाख की जमा धनराशि है। अब जब भाजपा नए प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान कर दिया हैं ,तो क्या इससे पार्टी को प्रदेश में कोई फायदा होगा ,ये तो वक़्त ही बतायेगा ।