सभी खबरें

"विदेशी कन्या" से जन्मे "राहुल गांधी" का जन्म देश के लिए "बड़ी चूक" है – बीजेपी सांसद 

मध्यप्रदेश/मंदसौर – कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने हालही में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ हमला बोला था। साथ ही इस आतंकी हमले को लेकर केन्द्र सरकार पर सवाल उठाए थे। बता दें कि, राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के जरिये केन्द्र सरकार पर सवाल पर उठाते हुए कहा था कि, भाजपा सरकार ये बताए कि, इस हमले से सबसे ज्यादा फायदा किसे हुआ? उन्होंने ये भी पूछा था कि, हमले में जांच का परिणाम क्या है? साथ ही, राहुल गांधी ने ये सवाल भी किया था कि, भाजपा सरकार में से किसने अभी तक हमले की अनुमति देने वाली सुरक्षा चूक को जवाबदेह ठहराया है?

राहुल गांधी द्वारा पूछे गए इन सवालों पर बीजेपी लगातार पलटवार कर रहीं हैं। साथ ही राहुल गांधी द्वारा किये गए ट्वीट की आलोचना भी कर रहीं हैं। इसी बीच अब बीजेपी सांसद सुधीर गुप्ता ने राहुल गांधी को आधे हाथों ले लिया हैं। सुधीर गुप्ता ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया हैं। 

शनिवार को सांसद ने सुधीर गुप्ता ने अपने बयान में कहा कि, 'विदेशी कन्या से जन्मे राहुल गांधी का जन्म देश के लिए बड़ी चूक हैं। नीति ही नहीं कहती है कि, विदेशी कन्या की कोख से उत्पन्न बच्चा भारत के राजकाज में हस्तक्षेप करे। इसका दुष्परिणाम देश देख रहा हैं। 

बीजेपी सांसद ने सवाल किए कि, एक इटालियन महिला से एक भारतीय का विवाह करने से फायदा किसको हुआ? उन्होंने ये भी कहा कि, विवाह का निष्कर्ष राहुल गांधी निकले, इस बेमेल विवाह की चूक का जिम्मेदार कौन है? सांसद ने कांग्रेस पार्टी से सवाल करते हुए पूछा कि, कांग्रेस इस चूक की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेती है क्या? 

गौरतलब है कि राहुल गांधी द्वारा पूछे गए सवालों को लेकर तो अब तक बीजेपी या केन्द्र सरकार की ओर से किसी तरह की स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई हैं। लेकिन सांसद गुप्ता समेत अब तक बीजेपी के कई नेता राहुल के सवालों पर सवाल खड़े कर चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button