हनुमान जंयती के जुलूस से पहले BJP MLA रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, फेंकोगे पत्थर तो मिलेगा जवाब

भोपाल : आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हनुमान जंयती के मौके पर बजरंग बली का जुलूस निकाला जाएगा। ये जुलुस पुराने शहर के तलैया इलाके से शुरू होकर सिंधी कॉलोनी तक निकाला जाएगा। यह शाम 4 बजे से 7 बजे तक तीन घंटे का रहेगा। चूंकि, बीते दिनों जुलुस के दौरान ही खरगोन में हिंसा हुई इसको देखते हुए भोपाल में जुलूस पर दो ड्रोन कैमरों की नजर रहेगी। जबकि, सुरक्षा के लिए 600 जवान तैनात किए गए हैं। जुलूस के आगे और पीछे क्यूआरएफ (क्विक रिएक्शन फोर्स) का सुरक्षा घेरा रहेगा। इसके अलावा आरएएफ, एसएएफ को रिजर्व में रखा गया है।
वहीं, अब इन सबके बीच इस जुलुस को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जुलूस कहीं से भी निकलेगा बाजे बंद नहीं होंगे। जुलूस के दौरान भजन-गीत भी चलेंगे। दूसरे धर्म के लोग स्वागत करेंगे, तो उनके धर्म का जब जुलूस निकलेगा, तो हम भी स्वागत करेंगे, लेकिन पत्थर फेंकोगे तो जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का काम है कि सत्ता और गाइडलाइन का पालन करना। जुलूस निकाले वालों का काम है कि जो उनकी धार्मिक मर्यादाएं हैं, उनमें रहकर जुलूस निकालें।
इसके अलावा रामेश्वर शर्मा ने बताया की मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात भोपाल शहर काजी ने की थी। हम शहर काजी की बात का स्वागत करते हैं। साथ ही, उन्हें राज्य सरकार व केंद्र सरकार के शैक्षणिक स्थानों की तरह मदरसों में भी सीसीटीवी लगाने का आग्रह किया है। मदरसों में बच्चे क्या पढ़ रहे हैं, मौलवी क्या पढ़ा रहे हैं? यह उसमें क्लियर हो जाएगा। किसी के मन में दुविधा-भ्रम और साजिश काम नहीं करेगी।
बताते चले की हालही में भोपाल शहर काजी ने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से जुलुस को लेकर चर्चा की थी, साथ ही कुछ शर्तों के साथ जुलुस निकालने की बात कही थी।




