सभी खबरें

"शेरा भैया शेर है, न की बंदर", अब देखना वो किस तरह कांग्रेस की लंका जलाएगा – रामेश्वर शर्मा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश में सियासी ड्रामा लगातार जारी हैं। 3 दिनों तक गायब रहने वाले निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा शनिवार को अपने परिवार के साथ भोपाल लौटे। उनके भोपाल लौटने के बाद कमलनाथ सरकार के मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा पर करारा तंज कसा हैं। मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने शेरा पर हमला बोलते हुए कहा कि – शेरा को शेरा की उपाधि नहीं बल्कि गीदड़ की उपाधि मिलनी चाहिए। बंदर की तरह उछलता रहता है शेरा। उन्होंने कहा कि शेरा अगर गीदड़ बन जाए तो ये मप्र के लिए शर्मनाक बात हैं। 'वो तो शेरा है शेरा। शेरा गीदड़ तो नहीं हो सकता हैं। मंत्री गोविंद सिंह ने आगे कहा कि सुरेंद्र सिहं शेरा तो महामहिम हैं और महामहिम को कौन रोक सकता हैं। वो तो कहीं भी कभी भी जा सकते हैं। 

अब मंत्री गोविंद सिंह के इस बयान पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने ज़ोरदार पलटवार किया हैं। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि यही बंदर सरकार की लंका जला दे। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि शेरा भैया शेर है, वहीं कांग्रेस की लंका जलाएगा। रामेश्वर ने आगे प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के सारे नेता सत्ता के मद में चूर हैं। इसलिए कांग्रेस के लोग विधायकों का अपमान कर रहे हैं। अब बंदर कैसे लंका जलाएगा ये वक्त आने पर बताएगा। उन्होंने कहा कि शेरा भैया शेर हैं, उन्हें गिरगिट और बंदर कहना निश्चित ही शर्मनाक हैं। 

इसके अलावा बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस बात का दावा किया की कांग्रेस के 30 विधायक सरकार से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने नाराज विधायकों के लिए केंद्र की सरकार से सुरक्षा की मांग की हैं। रामेश्वर ने कहा कि हम केंद्रीय गृह मंत्री से भी इन विधायकों की सुरक्षा के लिए मांग करेंगे। हमने अमित शाह को पत्र लिखा हैं। 

वहीं, बीजेपी का आरोप है कि सरकार ने बदले की भावना से कार्रवाई शुरू कर दी हैं। पुराने मामले को निकल उनके ऊपर कार्रवाई की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button