सभी खबरें

BJP MLA नारायण त्रिपाठी ने CM शिवराज को लिखा पत्र… MP Unlock की नीतियों को लेकर उठाए सवाल, दिया ये सुझाव

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्य प्रदेश में corona की दूसरी लहर में रिकवरी रेट 92 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है जबकि संक्रमण दर 1.2% रिकॉर्ड किया गया है अब ऐसी स्थिति में प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई हैं।

राजधानी भोपाल सहित अन्य जिलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा हैं। सरकार की नीतियों को लेकर बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा हैं।

अभी जारी नीतियों का जिक्र करते हुए त्रिपाठी ने कहा कि आधी दुकानों को खोले जाने के निर्देश दिए गए। जिससे भीड़ एकदम से बढ़ रही हैं। वर्तमान में अनलॉक होते ही गांव देहात के छोटे नगरों में आधी दुकानों पर जनता टूट पड़ी हैं। जिससे संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो सकता हैं। 

उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से निवेदन की है कि सुबह से शाम तक संपूर्ण दुकानों को एक साथ खोले जाने की अनुमति दी जाए। जिससे भीड़ का बंटवारा हो सके और भीड़ नियंत्रण में आ सके।

BJP विधायक ने कहा कि किसी मामले में प्रतिबंध लगने मात्र से लोग अनावश्यक भीड़ जुटाने लगते हैं। अतः ऐसी स्थिति में दुकान को सुबह से शाम तक पूरे खोलने से भीड़ प्रतिबंध मुक्त होगी और लोग 2 गज की दूरी का पालन कर व्यवहारिक तरीके से भीड़ को कम कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button