4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

BJP MLA नारायण त्रिपाठी ने CM को फिर लिखा पत्र, इस बार कर डाली ये मांग, हलचल तेज़

BJP MLA नारायण त्रिपाठी ने CM को फिर लिखा पत्र, इस बार कर डाली ये मांग, हलचल तेज़

मध्यप्रदेश/मैहर : अपनी 6 सुत्रीय मांगों को लेकर मप्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली आशा-उषा कार्यकर्ताओं को अब सतना के मैहर से बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी का समर्थन मिला हैं। बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने उनकी मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा हैं।

पत्र में नारायण त्रिपाठी में मांग की है कि मध्य प्रदेश में एएचएम के अंतर्गत साल 2005 से काम कर रही कुशल और प्रशिक्षित आशा-उषा कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर 21 जून से आंदोलन किया जा रहा है, ऐसे में जल्द से जल्द कार्यकर्ताओं की मांगों का निराकरण कर आंदोलन को समाप्त करवाएं।

 

 

ये है प्रमुख मांगे

  • आशा सहयोगिनी को 15 हजार और आशा कार्यकर्ता को 10 हजार रुपए प्रति मासिक किया जाए।
  • आशा एवं सहयोगी कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारी मान्य किया जाए।
  • आशा-उषा कार्यकर्ताओं को 25 दिन की जगह 30 दिन का पूरा भुगतान दिया जाए।
  • डिलीवरी के लिए 600 की जगह 1200 रुपये का भुगतान किया जाए।
  • शहरी एवं ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं को समान वेतन दिया जाए।
  •  
लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।