सभी खबरें

BJP MLA पाए गए Corona Positive, अस्पताल में कराया गया भर्ती, नए स्ट्रेन का बढ़ा खतरा

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर अभी भी बना हुआ हैं। खास तौर पर मध्यप्रदेश के इंदौर में लगातार कोरोना संक्रमितों का आकड़ा बढ़ता जा रहा हैं। इंदौर कोरोनावायरस का हॉटस्पॉट जिला हैं। बता दे कि मार्च से लेकर अब तक इंदौर में कुल 54 हजार 203 कोरोना के मरीज मिले हैं, जिनमें से 863 मरीज कोरोना से जंग हार गए हैं। 

इसी बीच इंदौर से खबर आ रही है जहां दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी (BJP) विधायक रमेश मेंदोला कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि रमेश मेंदोला एसिम्प्टमेटिक है और एहतियात के तौर पर उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। वहीं, उनके संपर्क में आए लोगों की कोरोना की जांच की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, रमेश मेंदोला का कोरोना सैंपल 26 दिसंबर को लिया गया था और 27 दिसंबर को आई रिपोर्ट में वह कोरोना से संक्रमित पाए गए, जिसके बाद रविवार को तुरंत ही वह बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती हो गए। 

वहीं, इंदौर में कोरोना के नए स्ट्रेन का भी खतरा बढ़ गया हैं। सोमवार को ब्रिटेन से लौटे दो संक्रमित युवकों के सैंपल एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जांच के लिए दिल्ली के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल में भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि ब्रिटेन में पाए गए वायरस के नए स्ट्रेन से युवक संक्रमित है या इन्हें नोर्मल कोविड-19 संक्रमण हैं। 

बहरहाल, इंदौर में लगतार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button