पॉलिटिकल डोज़

भाजपा के नेताओं को फिल्मी बातें सूझ रही – कमलनाथ

मध्य प्रदेश में जल्द ही अब चुनाव होने वाले है। चुनावी माहौल के दौरान दोनों शीर्ष दल बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर सियासी बाण छोड़ रहे हैं। इसी बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर सियासी हमला बोला है। कमलनाथ ने सीएम शिवराज को कलाकार बताया। तो वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को लेकर कहा कि वह फिल्मी पात्रों पर शोध कर रहे हैं।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व ट्विटर) पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, मध्य प्रदेश की जनता चाहती है कि उसके मुद्दों पर चर्चा हो लेकिन भाजपा के नेताओं को फिल्मी बातें सूझ रही हैं। शिवराज जी की अदाकारी तो पहले से ही मशहूर है, अब नरेंद्र तोमर जी भी फिल्मी पात्रों पर शोध कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आगे लिखा कि बेहतर होगा भाजपा एक आपात बैठक बुलाकर यह तय कर ले कि उनके यहां कौन गब्बर है और कौन सांभा। एक ही बार में सबको फिल्मी नाम दे दिए जाएं ताकि बाकी समय जनता के मुद्दों पर भी भाजपा सोच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button