सभी खबरें

मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बंगले के बाहर BJP नेता ने दिया धरना, नौटंकी न करने की दी नसीहत…

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की भारी कमी तो देखी ही जा रहीं है इसके साथ ही साथ इसकी कालाबाज़ारी को लेकर भी हाहाकार मचा हैं। यहां तक कि इन बिगड़ते हालात के चलते अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं का धैर्य भी जवाब देने लगा हैं। अब BJP नेताओं ने अपने ही मंत्री और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं। 

बता दे कि BJP के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ने कोविड प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के बंगले के बाहर बिस्तर बिछाकर धरना दिया। 

दरअसल, उन्होंने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को 5 लोगों को इंजेक्शन और ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए Msg किया था। लेकिन मंत्री से गुजारिश के बाद भी पूर्व जिला अध्यक्ष और पदाधिकारियों के लिए इंजेक्शन नहीं मिले। इसी बात से नाराज़ होकर आधी रात में देवेश शर्मा मंत्री के बंगले के बाहर बोरिया बिस्तर डालकर लेट गए।

वहीं, धरने की खबर लगते ही मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर फौरन देवेश शर्मा के पास पहुंच गए। उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष को समझाया, लेकिन वो नहीं मानें। हालांकि बाद में उनकी बात बड़े नेताओं से करवाई गई तब उन्होंने अपना धरना ख़त्म किया। 

इतना ही नहीं धरना खत्म करने के बाद पूर्व जिला अध्यक्ष देवेश ने मनाने आए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को खरी-खोटी सुनाई। साथ ही जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन विरतण की लिस्ट देने की मांग की और मंत्री प्रधुम्न सिंह को नौटंकी न करने की नसीहत दी। 

बता दे कि प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार ये दावा कर रही है कि उसके पास रेमडेसीविर/ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं हैं। लेकिन हक़ीक़त क्या है वो खुद सरकार के नेता ही बता रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button