"महाराज" ने मप्र सरकार को लिखा पत्र, गरमाई सियासत….

नई दिल्ली – राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मप्र सरकार के मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को पत्र लिखा हैं। जिसकी जानकारी उन्होंगे खुद ट्वीट करते हुए दी।
दरअसल, लॉक डाउन के दौरान मध्य प्रदेश के चंदेरी में हाथ से बने हुए उत्पादों और उनके बुनकरों की आजीविका पर काफी असर पड़ा हैं। जिसको लेकर सिंधिया ने सरकार को पत्र लिखा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा की – Covid-19 वैश्विक महामारी और देशव्यापी लॉकडाउन का असर मप्र के चंदेरी में, हाथ से बने हुए उत्पादों और उनके बुनकरों की आजीविका पर भी पड़ा है। इस संबंध में मप्र सरकार के मंत्री श्री ओमप्रकाश सकलेचा जी को पत्र लिख कर…चंदेरी की कला को विश्वव्यापी पहचान दिलाने वाले हमारे बुनकरों व उत्पादन की संस्थाओं के माध्यम से खरीदी करने व राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इनके उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु बाजार के साथ जोड़ने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का अनुरोध किया।




