
रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बल्ले से निकली बॉल से बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गया। खेल के दौरान कार्यकर्त्ता को सिर में बॉल लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये था पूरा मामला
आपको बता दें कि MPCA के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करते समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जोरदार शॉट मारा। उसी दौरान कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे दीनदयाल मंडल के उपाध्यक्ष विकास मिश्रा के सिर पर बॉल लग गई। जिस बजह से विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद तत्काल उन्हें सिंधिया की गाड़ी से संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल को देखने ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चिकित्सालय पहुंचे।