पॉलिटिकल डोज़

भाजाप मध्य प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है – कमलनाथ

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी की शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दमोह जिले में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी राहुल गाँधी जी ने आदेश दिया की बुंदेलखंड पैकेज बनाया जाए। 8 हजार करोड़ के बुंदेलखंड पैकेज का क्या हुआ? किसी को इसका लाभ नहीं मिला। भाजाप प्रदेश को चौपट प्रदेश बना दिया है। यहाँ हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। सबसे खराब स्थित युवाओं का है। ये नौजवान हमारे प्रदेश का निर्माण करेंगे, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती इन्ही की है।

उन्होंने कहा कि, हमें भाजपा के नेताओं को बेरोजगार बनाना है तभी युवाओं को रोजगार मिलेगा। 18 साल से भाजपा की सरकार है। सभी की तकलीफ हमारे सामने हैं। 22 हजार घोषणा हुई है लेकिन किसान, युवा, सभी परेशान हैं। 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने नीति-नियत का परिचय दिया। सच्चाई सभी के सामने हैं। शादी के लिए पैसे दिए गए, पेंशन बढ़ाई क्या गलती है। मैं सौदा करके कुर्सी पर नहीं बैठना चाहता था इसलिए आप (जनता) भी सच्चाई का साथ दीजिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button