सभी खबरें

जनपद पंचायत वैढ़न में भाजपा जिला उपाध्यक्ष की सगी बड़ी बहन, अकाउंटेंट निधि शुक्ला रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों हुई गिरफ्तार |

सिंगरौली :- पिछले वर्ष लोकायुक्त के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो लोकायुक्त ने जिन विभागों में छापा डालकर रिस्वत खोरों को पकड़ा था पंचायत विभाग उसमें से तीसरे नंबर पर है, और वहीं सिंगरौली की जनपद पंचायतों में नजर दौड़ाई जायें तो यहाँ रिश्वतखोरी किस तरह से व्याप्त है उसका ताजा मामला वैढ़न जनपद पंचायत में देखने को मिला जहां कि आज जनपद पंचायत वैढ़न की लेखा अधिकारी निधि शुक्ला को रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार कर लिया गौरतलब है, एक दो मामलों को छोड़ दिया जाए तो यहां पर बिना रिश्वत लिए कोई काम नहीं होता जिसका ताजा उदाहरण और सबूत आज लोकायुक्त टीम नें छापा मार कार्यवाही करते हुए दिया है| लोकायुक्त की टीम ने अकाउंटेंट निधि शुक्ला को किसी काम करवाने के एवज में 4000 लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बता दें कि, प्रवीण तिवारी जो कि वैढ़न से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं और रिश्वतखोर निधि शुक्ला उनकी सगी बड़ी बहन है। पूर्व में 4 दिन पहले भी सरई से मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता 367 में जेल गए थे और वहीं साथ में सिंगरौली से भाजयुमो के जिला अध्यक्ष के ऊपर 8 केस  दर्ज है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button