सभी खबरें

भाजपा ने यहां "महाराज" को नहीं दी जगह, ये पहला मौका नहीं जब हुआ हो ऐसा…

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मंगलवार को भाजपा ने प्रचार प्रसार के लिए डिजिटल रथों (Digital chariots) को मैदान में उतारा हैैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भाजपा कार्यालय से रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

डिजिटल रथों (Digital chariots) के रवाना होते ही सियासत का दौर शुरू हो गया। रथों की रवानगी कार्यक्रम के दौरान हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई। दरअसल, इन रथों में सीएम शिवराज और वीडी शर्मा (VD Sharma) की फ़ोटो तो है, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीर भी हैं। 

लेकिन यहां से भाजपा राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गायब हैं। जिसके बाद सवाल उठ रहे है कि ‘क्या सिंधिया एक बार फिर भाजपा के पोस्टर बॉय नहीं बन पाए’।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब भाजपा के पोस्टर में सिधिंया गैरमौजूद हो। इससे पहले भी कई मौकों पर पोस्टर राजनीति सामने आ चुकी है जब सिंधिया की फोटो भाजपा के बैनर और पोस्टरों से गायब रही हैं।  

इधर, चुनावी रथ से सिंधिया का फोटो नदारद होने पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button