खोजें

कर्नाटक के रिजल्ट के बाद अब BJP अलर्ट, सीएम शिवराज बना रहे मास्टर प्लान

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

प्रणय शर्मा, भोपाल। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP को मिली करारी शिकस्त के बाद मध्य प्रदेश में बीजेपी पार्टी हर कदम बहुत सोच-समझकर रखने में जुटी हुई है। इसी को देखते हुए अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मास्टर प्लान बनाया है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में BJP की जीत में अहम रोल अदा करेगा। दरअसल अब बीजेपी पार्टी प्रदेश के हर वर्ग को साधने में जुट गई हैं। इसके साथ ही बीजेपी की जीत में जाट समुदाय भी अहम भूमिका निभा सकता है। दरअसल, आज से प्रदेश में जाट समाज का महाकुंभ शुरू हो गया है।देश भर से जाट अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल आ रहे हैं। ऐसे में इस वर्ग को साधने के लिए सीएम शिवराज बड़ा दांव चल सकते हैं।

प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में जाट समाज की आबादी करीब 25 लाख है। इसके अलावा 230 में से 62 सीटों में जाट वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। यानी इन क्षेत्रों में जाट वोटरों की संख्या काफी ज्यादा हैं ।ऐसे में इस जाट समुदाय के महाकुंभ में शामिल होकर पक्ष और विपक्ष दोनों ही समुदाय को अपनी-अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश में जुटे रहेंगे। इस आयोजन में सीएम शिवराज, राज्य कृषि मंत्री कमल पटेल, एमपी पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत कई मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

जानकारों का कहना है कि कर्नाटक और मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालात लगभग सेम हैं। 2019 में कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार गिरी वैसे ही मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार सिंधिया और उनके समर्थकों की बगावत से गिर गई। इस चुनाव में कर्नाटक में तो बागियों की प्रदर्शन खराब रहा। तो अब संभवना हैं कि पार्टी मध्य प्रदेश के बारे में कुछ प्लान बनाए।

Exit mobile version