
अनूपपुर। मध्यप्रदेश में साल के साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। जिसे लेककर प्रदेश में सियासी पारा सातवे आसमान नजर आने लगा है। पिछले दिनों कांग्रेस के सीनियर लीडर रणदीप सुरजेवाला में बीजेपी को वोट देने वालों को राक्षस कहा था। जिसे लेकर बीजेपी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। साथ ही बीजेपी से जुड़े लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। वहीं अनूपपुर जिले में अनोखा विरोध देखने को मिला। दरअसल, यहां एक बीजेपी समर्थक युवक अपने टी-शर्ट पर ‘मैं राक्षस हूं’.. बीइंग भाजपा वोटर.. लिखवाकर घूम रहा है। जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक का नाम संजय कुमार शिवहरे है। संजय ने बताया कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हाल ही कहा था कि जो भाजपा को वोट देते हैं, वो राक्षस प्रवृत्ति के हैं। रणदीप सुरजेवाला के बयान का मैं विरोध कर रहा हूं।
संजय ने कहा कि मैं जब से वोट देने लायक हुआ हूं, तभी से मैं भाजपा को वोट दे रहा हूं। मेरा परिवार भी भाजपा को वोट देता है। सुरजेवाला के बयान से हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। क्या मैं राक्षस हूं? इसी का मैं विरोध जताने के लिए मैंने अपने शर्ट में मैं राक्षस हूं लिखवाया हूं। ताकि मैं उनके बयान का विरोध कर सकूं। जब तक वह माफी नहीं मांगते और जब तक मतदान नहीं हो जाता। मैं ऐसे ही लिखवाकर घूमता रहूंगा। संजय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उनकी नेतृत्व क्षमता के बारे में देश ही नहीं विश्व जानता हैं। मैं रणदीप सुरजेवाला से पूछना चाहता हूं ,क्या जो मोदी जी को वोट देता है वह राक्षस हो जाता है?