ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, सोशल मीडिया पर बवाल, पोस्टर में लिखा-“जिला अध्यक्ष हटाओ और भाजपा बचाओ…

रतलाम। मध्यप्रदेश में अन्य राजनीति पार्टी की तरह सत्ताधारी बीजेपी में भी गुटबाजी चरम पर है। बीजेपी और संगठन के नेता लाख दावा करें कि उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में कोई खेमेबंदी नहीं है। इसके इतर कथित कॉडर बेस और अनुशासित पार्टी बीजेपी की गुटबाजी सड़क पर आ गई है। ताजा मामला एक जिला अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता द्वारा मोर्चा खोलना है। जिला अध्यक्ष को पद से हटाने न सिर्फ मोर्चा खोल दिया गया बल्कि सोशल मीडिया पर मुहिम भी चलाई जा रही है।

मामला मध्यप्रदेश के रतमाल जिले का है। जहां जिला अध्यक्ष को हटाने अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में आज आलोट से जिला मुख्यालय स्थित बीजेपी कार्यालय तक वाहन रैली निकाली गई।

जानकारी के अनुसार बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को हटाने की मुहिम शुरू की गई है। इस संबंध में आलोट से बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर मैसेज फॉरवर्ड किये है। वहीं हटाने की मुहिम को तेज करते हुए आज दर्जनों वाहनों का काफिला आलोट से रतलाम रवाना हुआ।

वाहनों पर पार्टी के झंडे के अलावा “जिला अध्यक्ष को हटाओ और भाजपा बचाओ, भाजपा के सम्मान में हर कार्यकर्ता मैदान में” नारे लिखे हुए थे। वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलने से एक बात जाहिर हुई है कि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में सत्ता और संगठन को लेकर आक्रोश व्याप्त है। यदि उनके आक्रोश को शांत नहीं किया गया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button