सभी खबरें

बिसाहूलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी के लिए "रखैल" जैसे अमर्यादित शब्द का किया इस्तेमाल, जिला अध्यक्ष को भी दे डाली धमकी

 

 बिसाहूलाल ने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह की पत्नी के लिए “रखैल” जैसे अमर्यादित शब्द का किया इस्तेमाल, जिला अध्यक्ष को भी दे डाली धमकी

 मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी है इसी बीच आज मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने विश्वनाथ सिंह की पत्नी को रखैल कह दिया है. बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने वचन पत्र में अपनी पहली पत्नी का जिक्र ना करते हुए रखैल का जिक्र किया है. जबकि विश्वनाथ सिंह की पूर्व पत्नी का देहांत हो चुका था. जानकारी के मुताबिक विश्वनाथ सिंह की पत्नी का देहांत काफी समय पूर्व हो चुका था जिसके बाद उन्होंने राजावती सिंह से शादी की थी. इसके साथ ही बिसाहूलाल ने  यह भी बोला कि 3 नवंबर के बाद जो मैं जिला अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल की जो हालत करूंगा वो याद रखेगा उसे मैं रास्ते पर ला दूंगा. 
 बिसाहूलाल सिंह की शिकायत करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा था कि उन्होंने अपने सभी हथियारों की जानकारी नहीं दी है जिस पर बिकाऊ लाल ने कहा कि हम अपनी सारी जानकारी अग्रवाल को नहीं देंगे
 मेरे पास जो भी है चाहे वह बंदूक हो ट्रैक्टर हों रिवाल्वर हो या जो भी सामान हो उसकी जानकारी मैं जिला निर्वाचन अधिकारी को दूंगा. बिसाहू लाल ने कहा कि जयप्रकाश अग्रवाल मेरे चलते अध्यक्ष बने रहे पर 3 तारीख के बाद मैं उनकी जो दुर्दशा करूंगा वैसा कोई नहीं करेगा रास्ते पर लाऊंगा. 
 यह सारी बातें बिसाहूलाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान की है.. 
 एक तरफ जहां कमलनाथ का वीडियो वायरल हुआ और फिर भाजपा ने उन पर निशाना साधना शुरू किया, पर अब लग रहा है कि मंत्री बिसाहूलाल का समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी अब उन पर जमकर धावा बोले.. 
 उप चुनाव से पहले अभी कितने जुबानी जंग देखना बाकी है. वैसे मध्य प्रदेश में चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प है. कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है.. 
 10 नवंबर को यह सारी स्थिति साफ हो जाएगी कि मध्यप्रदेश के सिंहासन पर कौन विराजमान हो रहा है… 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button