सभी खबरें
सुशांत सिंह राजपूत केस सीबीआई जांच के लिए आगे आए नीतीश कुमार
.jpeg)
बिहार : बिहार सरकार (Bihar Government) किसी भी समय फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत (Sushant Singh Rajput Death Case) के मामले को CBI को देने की विधिवत घोषणा कर सकती है. इस बात का संकेत ख़ुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने शनिवार को उस समय दिया जब उन्होंने कहा कि अगर परिवार के लोग बिहार सरकार को इस मामले की जांच की अनुशंसा CBI को देते हैं तो इसमें कोई हर्ज नहीं. वो परिवार वालों के इस मामले पर स्टैंड का इंतज़ार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू से इस मामले में स्टैंड लिया है कि जब तक सुशांत के परिवार के लोग (Sushant's Family) नहीं कहेंगे तब तक पटना में उनके पिता द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच चलती रहेगी.


.jpeg)

