दमोह में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के निकले पहिए

दमोह| मध्यप्रदेश के दमोह में बड़ा रेल हादसा हो गया। जहां जिले के रेलवे स्टेशन के पास स्थित पथरिया फाटक पर रेलगाड़ी जानवर के टकरा गई। हादसे में रेलगाड़ी के एक डिब्बे के पहिया निकल गए। हालांकि हादसे में मालगाड़ी नहीं पलट जिसके चलते भीषण हादसा होने से टल गया। हादसे के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। साथ ही घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं घटना के बाद रेल यातायात लंबे समय तक प्रभावित हो सकता है। फिलहाल घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी बीना से दमोह से होकर कटनी की ओर जा रही थी। तभी अचानक रेलवे ट्रैक पर सांड आने से मालगाड़ी उससे टकरा गई, जिससे एक पहिया टूटकर बाहर निकल गया और रेल तेज आवाज आने के साथ ही रुक गई।

Exit mobile version