सभी खबरें

बड़ी खबर -पीएम ने दिए संकेत ,देश में अब नहीं लगेगा लॉकडाउन

मध्यप्रदेश /भोपाल(Bhopal ) – :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(PM Narendra Modi ) के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान(CM Sivraj Shivraj Chauhan)से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पीएम मोदी ने बड़े संकेत दिए हैं। पीएम मोदी ने संकेत दिए हैं कि अब देश में एक साथ फिर से लॉकडाउन(Lockdown) नहीं लगेगा ।इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में देश के दूसरे राज्यों के सीएम भी जुड़े हुए थे जिनसे हालातों के लॉकडाउन को अनलॉक करने को लेकर सुझाव मांगे गए । बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा(Dr . Narottam Mishra ) भी मौजूद थे।

राज्य सरकारों से मांगे सुझाव – :

पीएम नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के समय  राज्य सरकार से गतिविधियों को सुरक्षित तरीके चालू  करने को लेकर सुझाव मांगे और ये भरोसा भी दिलाया कि कोविड -19 (Covid ) की रोकथाम में केन्द्र सरकार प्रदेश सरकारों की पूरी मदद करेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान भारत -चीन सीमा पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई।

अभी लॉकडाउन को लेकर उड़ रही है अफवाह – :

 इस तरह की अफवाहें तेजी से चल रही हैं कि देश में फैल रहे कोरोना वायरस  को देखते हुए पूरे देश में एक बार फिर से लॉकडाउन की घोषणा की जा सकती है। अलग अलग तारीखें भी बताई जा रही हैं लेकिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिस तरह की चर्चा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के बीच हुई है उससे अब ये संकेत मिल रहे हैं कि देश में फिर लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा।

कोरोना से जीत रहा है  प्रदेश – :

मध्यप्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है और 72 % के पार कर चुका है। अगर आंकड़ों को देखें तो प्रदेश में अब तक कोरोना आंकड़ा 11 हजार 120 पर पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों में से 476 की मौत हो चुकी है।और  बुधवार को राजधानी में  भोपाल में 51 नए मामले दर्ज किए गए है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button