सभी खबरें

केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फ़ैसला, कवि कुमार विश्वास को दी Y श्रेणी की सुरक्षा

नई दिल्ली :  कवि कुमार विश्वास और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल के बीच चल रही नोकझोंक के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फ़ैसला लेते हुए कुमार विश्वास को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। 

बता दे कि Y श्रेणी की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं।  इसमें दो पीएसओ (निजी सुरक्षा गार्ड) भी होते हैं। इसके अलावा एक या दो कमांडो और पुलिसकर्मी होते हैं। यानी अब कुमार विश्वास CRPF के सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा के बाद उन्हें ये सुरक्षा दी है। 

गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने केजरीवाल को खालिस्तान समर्थक बताया था। कुमार विश्वास ने दावा किया था कि एक बार केजरीवाल ने उनसे कहा था कि अगर वह पंजाब के CM नहीं बने तो आजाद देश (खालिस्तान) के PM बनेंगे। 

उनके इस दावे के बाद से सियासत का दौर चल रहा है। यहां तक कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कह चुके है कि देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। इस मामले को भारत सरकार अत्यंत गंभीरता से लेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button