ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

पर्यटन विभाग का बड़ा फैसला: अब एमपीटी के किसी भी होटल में एक साथ नहीं बनेगा वेज और नॉनवेज खाना

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विभाग के होटल को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब एमपीटी के होटल में एक साथ शाकाहारी व मांसाहारी खाना नही बनेगा। दरअसल बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने पत्र लिखकर इसकी मांग की थी, जिस पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने एक्शन लिया है।ऊषा ठाकुर के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने सभी होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को आदेश जारी कर कहा कि वेज और नॉनवेज बनाने के लिए बर्तन और सामग्री का अलग-अलग इस्तेमाल होगा।

आदेश जारी होने के बाद बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद रघुनंदन शर्मा ने ट्वीट कर लिखा है कि पर्यटन एवं संस्कृति केबिनेट मंत्री उषा ठाकुर ने पर्यटन विभाग की होटलों में शाकाहारी व मांसाहारी भोजन बनाने की उपकरण सहित पृथक व्यवस्था का मेरा आग्रह स्वीकार कर 24 घंटे में आदेश जारी कर दिया @MPTourism मंत्री ऊषा ठाकुर जी का शाकाहारी समाज द्वारा आपका आभार धन्यवाद।

मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के एमडी द्वारा जारी आदेश में ऊषा ठाकुर ने कहा है कि सभी इकाई प्रभारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपनी-अपनी इकाइयों के किचन में वेज और नानवेज बनाने के सामान अलग-अलग रखे। इसके साथ ही FSSAI के मानक के अनुसार फ्रीज, डी फ्रीज, चाकू और चोपिंग बोर्ड भी अलग-अलग रखे. इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button