सभी खबरें
Big Breaking: केरल सरकार ने किया लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन
Big Breaking: केरल सरकार ने किया लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन
केरल सरकार ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच रेस्तरां और किताबों की दुकानें खोलने की मंजूरी दे दी और केरल सरकार का ये फैसला लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन है ऐसा केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि रेस्तरां, किताबों की दुकानें खोलने की मंजूरी देने का केरल सरकार का फैसला लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन है. एक अधिकारी के मुताबिक केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बंद के दौरान अतिरिक्त ढील देने के लिए केरल सरकार की आलोचना की, पत्र भेजा. साथ ही गृहमंत्रालय ने कहा है कि कस्बों में बस संचालन को मंजूरी, दो पहिया वाहनों की सवारी, कार की पिछली सीट पर दो लोगों को बैठने देने की अनुमित बंद के नियमों का उल्लंघन है.




