खोजें

कांग्रेस को बड़ा झटकाः भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक सत्यप्रकाश

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

प्रणय शर्मा, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीती में इन दिनों बड़ी उथल पुथल देखने को मिल रही है। हाल ही में भाजपा के दिग्गज नेता दीपक जोशी ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उसके एक सप्ताह बाद ही कांग्रेस के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। जिसके बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, जब उनके अंबाह के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार ने भाजपा ज्वाइन कर ली। मंगलवार सुबह भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र की मौजूदगी में सदस्यता दिलाई गई। गौरतलब है कि सत्यप्रकाश बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर अंबाह से विधायक रहे हैं, बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पेशे से वकील सखवार ने भाजपा ज्वाइन करने के बाद कहा कि कांग्रेस में कोई नेता नहीं है। पार्टी गुटों-गुटों में बंटी हुई है। जहां किसी की सुनवाई नहीं होती है।

आपको बता दें कि सत्यप्रकाश अंबाह विधायक से तीन बार 2008, 2013 और 2018 में भी चुनाव लड़ चुके हैं। 2013 में 11307 मतों से जीते थे। उन्हें कुल 49307 मत मिले। सत्यप्रकाश ने बीजेपी के मंत्री रहे बंसीलाल जाटव को हराया था। बसपा के टिकट पर सत्यप्रकाश 2018 में विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन बुरी तरह हार गए थे। बसपा से मोहभंग होने के बाद वे 2020 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे, लेकिन 2020 के उपचुनाव में जब सिंधिया समर्थक नेता कमलेश जाटव भाजपा में शामिल हो गए थे, तब उनके खिलाफ लड़ते हुए सखवार चुनाव हार गए थे। तीन साल में ही कांग्रेस से भी सत्यप्रकाश का मोहभंग हो गया और मंगलवार को वे भाजपा में शामिल हो गए।

Exit mobile version