उपचुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी कार्यवाही, इस दिग्गज को दिखाया बाहर का रास्ता

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – उपचुनाव (By Election) से पहले कांग्रेस (Congress) को जहां आए दिन झटके लग रहे है वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के निशाने पर वो लोग है जिन्होंने पार्टी से बगावत की। कांग्रेस लगातार ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर रहीं हैं। कांग्रेस की नज़रे इस समय पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) और उनके समर्थकों पर हैं। पार्टी लगातार सिंधिया समर्थकों को बाहर का रास्ता दिखा रही हैं।
हाल ही में सिंधिया (Scindia) समर्थक देवास (Dewas) जिले के 8 नेताओं को कांग्रेस ने निष्कासित करा था। इसी बीच अब कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Cabinet Minister Govind Singh Rajput) के समर्थक कमलेश बघेल (Supporter Kamlesh Baghel) को प्रदेश और जिला कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया हैं।
बताया जा रहा है कि गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद बघेल ने कांग्रेस से दूरियां बना ली थी जिसके बाद कांग्रेस ने य़े कार्रवाई की हैं।
गौरतलब है कि सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद से ही कांग्रेस में बवाल मचा हुआ हैं। आए दिन कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामान थाम रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस उन्ही लोगों पर अब कार्यवाही कर रही है जो सिंधिया समर्थक माने जाते हैं।




