21 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

सागर-छतरपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों कि मौत कई ज़ख़्मी

बताया जा रहा है कि यह मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश लौट रहे थे और एक पिक अप में सवार थे।

सागर

दुसरे राज्यों से लौट रहे मजदूरों पर मानो आफत आन पड़ी हो। कहीं वे भूंख से तड़प रहे हैं तो कहीं प्यास से। ताज़ा मामला सागर जिले के सागर-छतरपुर हाईवे का है। यहाँ एक भीषण सड़क हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई घायल हैं। बताया जा रहा है कि यह मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश लौट रहे थे और एक पिक अप में सवार थे।

यह हादसा सागर-छतरपुर हाइवे पर सागर-बंडा के बीच हुआ है। मजदूरों से भरे पिकअप वाहन और एक ट्रक की टक्कर हो गई थी। बताया जा रहा है कि हादसे में पिकअप वाहन में बैठे 3 मजदूरों की मौत हो गई।जबकि 15 एनी मजदूर जख्मी हुए हैं। इन मजदूरों को मुंबई से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। मजदूरों के अनुसार, इसके बदले पिकअप वाहन चालक ने उनसे 3-3 हजार रुपए किराया भी वसूला है। पिकअप वाहन में यूपी के अंबेडकर नगर, फैजाबाद और आसपास के जिलों के कुल 30 मजदूर सवार थे। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।