भोपाल : टीकाकरण के लिए युवाओं को करना पड़ा इंतज़ार, मंत्री विश्वास सारंग पहुंचे लेट, सुबह से ही कतार में खड़े रहे युवा

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश में आज बुधवार सुबह से 18 साल से लेकर 44 साल की आयु वालों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया हैं। 18 से 44 साल के लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा हैं। सुबह से ही वैक्सीनेशन सेंटर पर युवा टीकाकरण के लिए लाइन में लग गए। लेकिन टीकाकरण में हुई देरी के कारण युवाओं में आक्रोश देखने को मिला।
मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है जहां भोपाल के नबी शासकीय विद्यालय में आज से 18+ का टीकाकरण शुरू किया गया है। इसे पहली बार वैक्सीन सेंटर बनाया गया। लोग यहां सुबह 7:30 बजे से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन ढाई घंटे बाद भी किसी को टीका नहीं लगाया गया है लोगों में आक्रोश नजर आने लगा हैं।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर और नर्स 9 बजे के बाद पहुंचे। वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के इंतजार में टीकाकरण समय पर शुरू नहीं हो सका। यहां साढ़े 10 बजे सेंटर के बाहर वैक्सीन लगने वालों की सूची लगाई गई। मंत्री नहीं आए तो टीकाकरण शुरू किया गया।
दरअसल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को सुबह 10:00 बजे यहां पहुंचना था, लेकिन वह नहीं आए। काफी देर इंतजार के बाद यहां टीकाकरण शुरू हो सका। साढ़े 11 बजे तक 17 लोगों को टीका लगा। सबसे पहले टीका मोनिका गुप्ता को लगा।
इधर अधिकारियों का कहना था कि उनका सिस्टम अलाउड नहीं कर रहा है, इसलिए वैक्सीनेशन नहीं शुरू हो सका हैं।




