भोपाल : अब मिलेगी किसानों को राहत ,सरकार ने बढ़ाई फसल ऋण वसूली की अवधि

भोपाल : अब मिलेगी किसानों को राहत ,सरकार ने बढ़ाई फसल ऋण वसूली की अवधि
भोपाल / निकिता सिंह : मध्यप्रदेश सरकार किसानों को राहत देने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति 13 मार्च को होने वाली फसल ऋण वसूली अवधि को एक माह के लिए बढ़ा दिया है।
कृषि मंत्री कमल पटेल के अनुसार वर्तमान में उपार्जन का कार्य चल रहा है। और किसानों को मुफ्त की राशि अप्रैल-मई माह में प्राप्त होंगी। 1 महीने की अवधि बढ़ाने से किसानों मुश्किल काफी कम होगी। और वह फसल ऋण की राशि को जमा कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि बेमौसम बारिश के कारण जिन जिलों के किसानों की फसलों में नुकसान हुआ हैं। वहां किसानों को मुआवजा भी दिया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है।
बेमौसम की बारिश से फसलों को हुई क्षति का सर्वे कार्य पूरी ईमानदारी से किया जाएगा। किसानो को सर्वे के बाद आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्वे की रिपोर्ट पंचायत कार्यालय में चस्पा की जाएगी। जिससे सर्वे में प्राप्त फसलों की खेती की जानकारी संबंधित किसानों को भी प्राप्त होंगी ।और बीमा योजना का लाभ भी किसानों को दिलाया जाएगा।

.jpeg)


