भोपाल : क्या राजनीति से कमलनाथ ले लेंगे संयास ? सियासी गलियारों में उठे सवाल ??

भोपाल : क्या राजनीति से कमलनाथ ले लेंगे संयास ? सियासी गलियारों में उठे सवाल !
भोपाल/राजकमल पांडे। अभी हाल ही में कमलनाथ छिंदवाडा के दौरे पर थे, जहां मंच से संबोधन के दौरान कमलनाथ ने बातों ही बातों में कहा कि ‘‘मै आराम करने को तैयार हूं, मुझे किसी बात का लालच नहीं है, मैने बहुत कुछ प्राप्त कर लिया है. और जितना मैने प्राप्त कर लिया है शायद उतना किसी ने नही प्राप्त किया है, घर बैठ जाऊंगा आराम करूंगा.’’
सूत्रों के हवाले के खबर मिली है कि इन दिनों कमलनाथ और के कांग्रेस के दिग्गज नेताओं बीच बात कुछ बन नही रही है, आपस में शायद कोई कहा सुनी हो गई है. जिसके चलते हाईकमान ने भी कमलनाथ पर अप्रत्यक्ष रूप से बहुत कुछ कहा है. जिसके बाद कमलनाथ छिन्दवाडा की सभा में अपने राजनीति विश्राम की घोषणा कर दी है. हालांकि स्पष्ट तौर से नही कि अब मैं आराम करूंगा, पर कहा भी नहीं की पार्टी के लिए आगे मेहनत मेरी जारी रहेगी जैसे हर सभा को संबोधित करते हुए कहा करते थे.




