भोपाल: मुख्यमंत्री को जब उनके ही पूर्व विधायक ने याद दिलाया उनका वचन, कहा आपके सुशासन दिवस के बयान से जगी है उम्मीद, बेवा भिखमतिया को न्याय दो

भोपाल: मुख्यमंत्री को जब उनके ही पूर्व विधायक ने याद दिलाया उनका वचन, कहा आपके सुशासन दिवस के बयान से जगी है उम्मीद, बेवा भिखमतिया को न्याय दो
- भिखमतिया बाई को न्याय दिलाने के लिए अनूपपुर पूर्व विधायक रामलाल ने उठाया बीड़ा, लिखा मुख्यमंत्री के नाम पत्र
- अनूपपुर कलेक्टर व राजस्व विभाग की कार्यगुजारी पर पुर्व विधायक ने खडे किए सवाल
भोपाल/राजकमल पांडे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ज्यादा यूं तो आवेश में आकर कोई बयान नहीं देते हैं, पर न जाने इनदिनों शिवराज को क्या हो गया है कि बयान देकर 1 कदम आगे आते हैं, तो बयान का पालन न करने पाने की स्थिति में 10 कदम पीछे भी जाते हैं. हालांकि जिन माफियाओं और रसूखदारों को जमीन में गाड़ देने की बात सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की है ऐसे रसूखदार और माफिया मप्र में भरे पड़े हैं, फिर शिवराज किन-किन को जमीन में गाड़ेंगे क्या षिवराज को न्याय और कानून व्यवस्था पर विष्वास नहीं रहा या फिर जिन प्रदेष के प्रशासनिक अधिकारियों के कन्धे में कानून व्यवस्था संभालने की जबावदेही है क्या वह षिवराज की सरकार में ढ़ीले पड़ गए हैं. बहरहाल अभी तो न्याय की सबसे ज्यादा जरूरत अनूपपुर की सकरिया निवासी भिखमतिया बाई को है जिसकी 8 एकड़ जमीन उन्हीं के राजस्व विभाग के एक सस्पेंड पटवारी ने कब्जा कर रखा है. जिसको लेकर भाजपा के ही पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिख कर उनके वचन को याद दिलाया है कि ‘‘सुशासन दिवस के अवसर पर आपने कहा है कि जनता परेशान नही हो, जो गड़बड़ करेगा उसे किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा.’’ व साथ ही भू-माफियाओं, रसूखदार के विरूद्ध एक्षन अवश्य लिया जाएगा. आपने मध्यप्रदेश के समस्त कलेक्टर्स को निर्देषित भी किया है. आपके यह कदम स्वागत योग्य है. आमजन में प्रसन्नता भी है तथा जनता का विश्वास भी जगा है. यह लिखते हुए अनूपपुर पूर्व विधायक रामलाल रौतेल ने मुख्यमंत्री को उनका वचन याद दिलाया.
रामलाल रौतले ने उक्त पत्र में मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय में तथा आस-पास के गांव में युद्ध स्तर से जमीन का काला-बाजारी है फर्जीवाड़ा होने का भी जिक्र किया है कि बे-लगाम भू-माफिया हैं. भूमि मालिक को नही मालूम उसकी जमीन बेंच दी गई है, गरीबों की भूमि पर बेजा कब्जा किया जा रहा है. बे-खबर राजस्व विभाग मूकदर्शक है, कब जमीन लुट जाए इसकी चिन्ता रहती है.
पूर्व विधायक ने उदाहरण देते हुए कहा कि बेवा भिखमतिया कोल की भूमि पर एक साधन सम्पन्न व्यक्ति जो राजस्व विभाग में कर्मचारी है, उसकी जमीन लूट ली और प्रभाव, धनबल, बाहुबल के आधार पर कब्जा भी कर लिया. अनूपपुर शहर में जिसके नाम से 8 एकड़ से अधिक भूमि हो, वही एक इंच भूमि पर कब्जा नहीं कर पा रहे हैं. स्थानीय पटवारी, राजस्व, निरीक्षक तहसीलदार, एस.डी.एम, अप कलेक्टर कमिश्नर सभी को मालूम है. पीड़ित मान्यवर एक वर्ष पूर्व आपके समक्ष उपस्थित होकर न्याय गुहार लगा चुके हैं, आपने आश्वासन दिया भी था कि जिस पर पटवारी के विरूद्ध धारा 420 के तहत प्रकरण भी कायमी है. माननीय न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है.
वही अनूपपुर कलेक्टर की कार्यगुजारी पर भी रामलाल रौतेल ने सवाल खडे करते हुए लिखा कि कलेक्टर अनूपपुर को गरीब बेवा महिला के प्रति सहानूभूति है, न्याय देना चाहता है लेकिन हिम्मत नहीं उठा पा रहा है. कारण अपनी कलेक्टरी बचाना है किसी भी हालत में मैनेज करके कलेक्टर बने रहने की प्रबल इच्छा है, होना भी चाहिए लेकिन कत्र्तव्यों को ध्यान देना आवश्यक है. अनूपपुर जिला मुख्यालय में व्याप्त फर्जीवाड़ा सक्रिय भू-माफिया राजनैतिक संरक्षण प्राप्त दबंगों से आम जनों को राहत तथा भू-माफिया के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कराने का कष्ट करें.
इनका कहना
एसडीएम को कर दिया है ऑर्डर उसमें दोनो पक्षों को बुलाकर डिसाईड किया जाएगा. चूंकि मामला कोर्ट का है दोनो पार्टी के बीच में और हमने सारे डाकोमेन्टस निकलवा लिए हैं. दोनो पक्षों को बुलाया है और देखते हैं कि किसका लैंड है और किसका नहीं. व साथ ही जो राजनीतिक लोग मामले को उठा रहे हैं उनको भी बुलाया है. और संभवतः कल तक इस मामले का निराकरण कर देंगे.
कलेक्टर अनूपपुर, चंद्रमोहन ठाकुर
इनका कहना
बेवा महिला भिखमतिया को न्याय मिलना ही चाहिए
रामलाल रौतेल, पूर्व विधायक अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र




