भोपाल : कुछ पॉलिटिकल लोग आपस में लोगों को भिड़ाना चाहते हैं, बाइक रिश्तेदारों की थी : खान सिस्टर्स

भोपाल : हालही में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के VIP Road पर हिजाब पहने चार मुस्लिम युवतियों के स्पोर्ट्स बाइक और बुलेट दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हुआ था।
वीडियो इंस्टाग्राम पर 'खान सिस्टर्स' के नाम से शेयर किया गया था। जिसमें मुस्लिम युवतियां हिजाब पहनकर बाइक चला रहीं थी। जिसमें पीछे बैठी एक युवती ने फ्लाइंग किस भी दिया। दूसरी युवती विक्ट्री साइन भी दिखा रही है।
वीडियो जमकर वायरल होने के बाद अब 'खान सिस्टर्स' का बड़ा बयान सामने आया है।
खान सिस्टर्स ने कहा कि हिजाब-बुर्का पहनकर बाइक चलाते हुए जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे कर्नाटक के मसले के बाद करीबन हफ्तेभर पहले ही बनाया था। हम चारों बहनों ने वीडियो शूट किया। हम संदेश देना चाहते थे कि मुस्लिम महिलाएं बुर्के में कंफर्टेबल हैं और हर काम कर सकती हैं। मुस्लिम महिलाएं बुर्के-हिजाब में बाइक-कार भी चला सकती हैं।
खान सिस्टर्स ने कहा, कुछ पॉलिटिकल लोग जो ऐसे मसले उछालते हैं, वे लोगों को आपस में भिड़ाना चाहते हैं। वे समझ लें कि आज के युवा पढ़े-लिखे हैं, अच्छा-बुरा समझते हैं और जो उन्हें सही लगता है, उसके साथ वे खड़े होते हैं। युवा ऐसे मुद्दों से भटक नहीं सकते।
उन्होंने कहा कि जहां तक वीडियो में बाइक नंबर प्लेट भगवा रंग का है, तो ऐसा कहां लिखा है कि हिंदू ही इस रंग का उपयोग करेंगे, मुस्लिम नहीं। बाइक रिश्तेदारों की थी, उसका नंबर प्लेट किस रंग का है, यह कोई प्लान नहीं किया गया था, वह पहले से उसी रंग में लिखा हुआ था।
बता दे कि नंबर प्लेट में भगवा रंग होने के कारण भी काफी बवाल मचा था। कांग्रेस भाजपा ने एक दसूरे के खिलाफ जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए थे।

.jpeg)
.jpeg)

