भोपाल : महीने भर से बंद पड़े दुकानों के शटर के नीचे से सरका दिए बिजली बिल, व्यापारियों को लगा झटका

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लॉक डाउन लागू होने के कारण आमजनों के काम काज पूरी तरह से ठप हो गए हैं। व्यापारी अपनी अर्थ व्यवस्था के चौपट होने का मातम मना रहे हैं। वहीं, सरकार भी इन व्यपारियों को झटके देने से नहीं चूक रही हैं।
सरकारी फरमान व्यपारियों पर नई नई गाज गिरा रहे हैं। महीने भर से बंद पड़े दुकानों के शटर के नीचे से सरका दिए गए बिजली बिलों ने परेशान व्यापारियों को एक और झटका दे दिया हैं।
बिजली बिलों को देखने के बाद व्यपारियों में आक्रोश का माहौल हैं। व्यपारियों का कहना है कि एक महीने से कारोबार ठप पड़ा हैं। ऐसे में बिजली बिल की ये गाज मुश्किल बढ़ाने वाली हैं।
सरकार को लोगों की बिगड़ी आर्थिक व्यवस्था पर सहानुभूति की नजर रखना चाहिए। ऐसे मुश्किल हालात में सरकार बिल माफ करने की घोषणा नहीं कर सकती तो इसकी मियाद बढ़ाने की पहल तो कर सकती हैं।
महामारी के इस दौर में जब हर तरफ से परेशानियां छाई हुई हैं, सरकार को आमजन के लिए राहत पहुंचाने के निर्णय लेना चाहिए। ऐसे में सरकारी विभाग दमन की नीति पर उतारू हो गए हैं।
गौरतलब है कि मप्र विद्युत वितरण कंपनी ने इस महीने का बिजली बिल जारी कर दिया हैं। अंतिम तारीख 16 मई (रविवार) हैं। बिल पर चस्पा चेतावनी और ज्यादा डरावनी है, जिस पर लिखा गया है कि समय पर बिल जमा नहीं किया गया तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। दुकानों के बंद शटर के नीचे से सरका दिए गए इन बिलों को लेकर दुकानदारों में बेचैनी बढ़ रही है।
.jpeg)



