भोपाल : इन इलाकों में "लंबा लॉकडाउन" लगाने पर विचार कर रही शिवराज सरकार, पढ़ लें कहीं आपका इलाका तो नहीं….

मध्यप्रदेश/भोपाल – शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक के बाद कोरोना को लेकर अफसरों की आपात बैठक बुलाई थी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान और अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई इस आपात बैठक में सांसद- विधायक निधि के उपयोग हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर में करने पर चर्चा की गई। इस दौरान सिर्फ सघन आबादी वाले शहरी इलाकों में लंबा लॉकडाउन लगाने पर विचार किया गया। प्रदेश में सिर्फ सघन आबादी क्षेत्र में अधिक दिन तक लॉकडाउन की व्यवस्था कोलार क्षेत्र भोपाल से प्रारंभ की गई हैं। बैठक में प्रदेश के शेष नगरीय क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को लॉक डाउन रखने पर सहमति हुई हैं। सभी शहरों में कोरोना कर्फ्यू की अवधि शुक्रवार की शाम 6 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक रखी गई हैं। यही व्यवस्था जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिये छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन बनाए जाएं। जिलों की स्थिति अनुसार बड़े कंटेनमेंट जोन भी बनाए जा सकते हैं।
बता दे कि मध्यप्रदेश इस समय कोरोना की चपेट में आ चूका हैं। प्रदेश में लगातार संक्रमण तेज़ी के साथ फैल रहा हैं। जिसको रोकने के लिए शिवराज सरकार ने शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक यानी 60 घंटे के लिए सभी शहरों में लॉकडाउन लगा दिया हैं। जबकि, प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में 8 अप्रैल से अगले आदेश तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया हैं। वहीं, शनिवार-रविवार टोटल लॉकडाउन रहेगा।


.jpeg)
.jpeg)
