Bhopal :- नाबालिक बच्ची का अपहरण व बलात्कार के आरोपी को शाहपुरा पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार

- नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- शाहपुरा पुलिस ने किया पटना से आरोपी को गिरफ्तार
- शादी करना चाहता था आरोपी इसीलिए किडनैप कर ले गया पटना
भोपाल /गरिमा श्रीवास्तव :- नाबालिक बच्ची का अपहरण व बलात्कार करने वाले आरोपी को शाहपुरा पुलिस ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 7 फरवरी की है जब नाबालिक बच्ची के पिता ने शाहपुरा थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है अपहरण बताते हुए एफ आई आर दर्ज की गई।
इसके बाद शाहपुरा पुलिस ने बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी। संपूर्ण प्रकरण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और इसे गंभीरता से लिया गया डीआईजी इरशाद वली के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक दक्षिण साईं कृष्ण एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी मिसरोद अनिल त्रिपाठी के नेतृत्व में अपहरणकर्ता की तत्काल छानबीन हेतु टीम गठित की गई।
टीम को ज्ञात हुआ कि अपहरणकर्ता बच्ची को लेकर बिहार चला गया है शाहपुरा पुलिस बिहार तक पहुंच गई और पटना से आरोपी प्रियांशु राज को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में प्रियांशु ने बताया कि वह नाबालिग से विवाह करना चाहता था परंतु वह उसे बार-बार मना कर रही थी इसीलिए वह भोपाल से उसे अपहरण कर पटना ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद वह जबरदस्ती पति की तरह रह रहा था।
आरोपी को पटना से भोपाल लाया गया है तथा बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।




