सभी खबरें

Bhopal :- रानी कमलापति की प्रतिमा का हुआ अनावरण, मचा भीषण हंगामा

  • कमलापति की प्रतिमा का हुआ अनावरण
  • कांग्रेस और बीजेपी के बीच हुई जमकर नारेबाजी
  • मिंटो हाल के सामने भाजपा कर रही प्रदर्शन

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- आज रानी कमलापति(Kamalapati) के मूर्ती का अनावरण हुआ। कांग्रेस पार्षद और उनके समर्थकों के विरोध के बीच रविवार यानि आज किलोल पार्क क्षेत्र में रानी कमलापति की प्रतिमा का अनावरण महापौर आलोक शर्मा (Alok Sharma )और भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायकों की मौजूदगी में किया गया।


वहीं मंत्री गोविन्द सिंह (Govind Singh) ने कहा कि इस कार्यक्रम की मंजूरी नहीं ली गई थी। पूरा कार्यक्रम अनाधिकृत रूप से हुआ है।
कांग्रेस के पार्षद और कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया। हंगामे के बाद महापौर मिंटो हॉल (Minto Hall) पहुँच गए हैं और वहां गाँधी मूर्ती के सामने प्रदर्शन और धरना शुरू कर दिया है। महापौर ने कांग्रेस पर विकास कार्य में रोड़ा पैदा करने का आरोप लगाया है साथ ही कहा है कि हम यह धरना इसलिए दे रहे हैं ताकि कमलनाथ सरकार को भगवान सद्बुद्धि दें। किलोल पार्क में कांग्रेस और भाजपा के बीच जमकर नारेबाजी हुई।


कांग्रेस पार्षदों ने विरोध में काले झंडे लगाए।
कांग्रेस पार्षद ने कहा कि मूर्ती लगवाने के लिए कोई परमिशन नहीं ली गयी थी। यह मूर्ती अवैध तरीके से लगाई जा रही है।
गाँधी प्रतिमा के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने “रघुपति राघव राजा राम, कांग्रेस को बुद्धि दे भगवान” की लाइनें बनाकर गाना गाया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button